cm

श्री राजनाथ सिंह

जीवन-परिचय

 

 

जन्म

ग्राम-भभौरा, जिला- चन्दौली, 10 जुलाई, 1951।

शिक्षा

एम0एससी0 (फिजिक्स), गोरखपुर विश्वविद्यालय।

कार्यक्षेत्र

अध्यापन, लेखन, राजनीति और समाज सेवा।

राजनीति

·               छात्र जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सदस्य के रूप में सक्रिय।

·               के0वी0 पोस्ट ग्रेजुएट कालेज, मिर्जापुर में 1971 में फिजिक्स विषय के प्रवक्ता नियुक्त।

·               भारतीय जनसंघ, मिर्जापुर के जिला मंत्री।

·               वर्ष 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी द्वारा संचालित आन्दोलन के संचालक और आपातकाल में 18 माह के लिये कारावासित।

·               उत्तर प्रदेश विधान सभा में वर्ष 1977, अप्रैल 2001 (उप निर्वाचन)  तथा फरवरी 2002 में सदस्य निर्वाचित। 

·              भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के सचिव, 1983, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, 1984, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव, 1986

·              उत्तर प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक एवं प्रौद्योगिक शिक्षा मंत्री़, 1991-1992।

·               उत्तर प्रदेश विधान परिषद् सदस्य 6 मई, 1988 से 5 मई, 1994 तक।

·               राज्य सभा सदस्य अप्रैल, 1994, अप्रैल, 2000 तथा नवम्बर 2002 में निर्वाचित।  

·               केन्द्रीय मंत्री जल एवं भूतल-परिवहन, 22 नवम्बर, 1999 से 27 अक्टूबर, 2000 तक।

·               केन्द्रीय कृषि मंत्री, 2003-2004 तक।

·               राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक 1995-1996।

·               वर्ष 1997 से 1999 तक भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष।

·               मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश 28 अक्टूबर, 2000 से 8 मार्च, 2002।

·               वर्ष 2005 से 2009 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

·               15वीं लोकसभा सदस्य।

विदेश यात्रा

इंग्लैंड, फ्रांस, मलेशिया, नीदरलैण्ड, सिंगापुर, बेल्जियम, रूस आदि देशों की यात्रायें की हैं।

अभिरूचि

 

इतिहास, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों पर पुस्तकों का अध्ययन।

लेखन :

''बेरोजगारी, उसके कारण और उपाय'' शीर्षक से पुस्तक का लेखन।

स्थायी निवास

 

ग्राम- भभौरा, चकिया, जिला- चन्दौली, उत्तर प्रदेश।