उत्तर प्रदेश

पंद्रहवीं विधान सभा के नये सदस्यों के लिए

प्रबोधन कार्यक्रम (2007)

उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रथम बार निर्वाचित सदस्यों के लिए

प्रबोधन कार्यक्रम

 

कार्यक्रम के उद्देश्य

उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय द्वारा विधान सभा के प्रथम बार निर्वाचित मा० सदस्यों को प्रशिक्षण दिये जाने के उद्देश्य से वर्ष १९८९ से प्रबोधन कार्यक्रम चलाया जा रहा है | इसी क्रम में उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिये पहली बार चुने गये सदस्यों के लिये एक प्रबोधन कार्यक्रम दिनांक २५ तथा २६ जून, 2007 को तिलक हाल, विधान भवन, लखनऊ में आयोजित किया गया है | इस कार्यक्रम का उद्देश्य नये सदस्यों को संसदीय कार्यविधियों और प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने और उनका विश्लेषण करने तथा संसदीय संस्थाओं के परिचालन तंत्र की निकट से जानकारी प्राप्त करने के अवसर प्रदान करना है | इस कार्यक्रम का लक्ष्य नये सदस्यों को दुर्वह कार्यों, उत्तरदायित्वों और अपने कार्य की चुनौतियों का सामना अधिक विश्वास और आसानी से करने में तथा उन्हें अधिक प्रभावी विधायक बनने में सहायता प्रदान करना है |

कार्यक्रम की रूपरेखा 

इस कार्यक्रम में प्रत्येक दिन चर्चा के दो सत्र होंगे जिनमें अनुभवी मंत्री, वरिष्ठ विधायक तथा अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे | कार्यक्रम के दौरान चर्चा के लिये निर्धारित विषयों के बारे में सदस्यों को अध्ययन सामग्री प्रदान की जायेगी ताकि सभी सत्र न्यूनाधिक समस्या-समाधानक और व्यवहार-परक चर्चा सत्र बन जाएं |

वक्ता द्वारा अपनी प्रारम्भिक बात कहने के बाद नये सदस्य उससे सम्बन्धित अपनी रूचि का कोई मामला उठा सकते हैं या किसी भी प्रश्न के बारे में जानकारी मांग सकते हैं | पैनल के सदस्य/वक्ता सहर्ष तत्संबंधी जानकारी देंगे, अपने विचार व्यक्त करेंगे और विचारणीय प्रश्न पर विस्तार से चर्चा करेंगे | उत्तर प्रदेश विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी पैनल के गणमान्य सदस्यों की सहायता के लिये वहां उपलब्ध रहेंगे | संसदीय समस्याओं को समझने तथा संसदीय कार्यविधियों और प्रक्रियाओं के तंत्र का विश्लेषण करने की दष्टि से कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्यों के बीच निर्बाध और निस्संकोच चर्चा प्रभावी उद्देश्यपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे |   

भाग लेना

इस प्रबोधन कार्यक्रम में केवल वही सदस्य भाग ले सकते हैं जो पहली बार विधान सभा के लिये चुने गये हैं |

अवधि

प्रबोधन कार्यक्रम की अवधि दो कार्य-दिवसों की होगी |

प्रथम दिवस २५ जून, २००७ को मा० सदस्यगण पूर्वाह्न 10.00बजे तिलक हाल, विधान भवन में आसन ग्रहण करेंगे | प्रबोधन के कार्यक्रम का प्रारम्भ 11.00 बजे पूर्वाह्न स्वागत भाषण से होगा तथा उद् घाटन 11.15 बजे होगा | तत्पश्चात् 11.30 बजे पूर्वाह्न से कार्य-सत्र होंगे | अगले दिन कार्य-सत्र 11.00 बजे पूर्वाह्न आरम्भ होंगे तथा सायंकाल उनका समापन होगा |

कार्यक्रम सूची  

    वर्तमान प्रबोधन कार्यक्रम में चर्चा के विषयों और समय-सारणी का ब्यौरा आगे निर्दिष्ट कार्यक्रम-सूची में दिया गया है |

 

उत्तर प्रदेश विधान सभा के नये सदस्यों के लिए

प्रबोधन कार्यक्रम

25-26 जून, 2007

कार्यक्रम सूची

स्थान तिलक हाल, विधान भवन, लखनऊ

सोमवार, २५ जून, 2007

10.30 बजे  पूर्वाह्न

तिलक हाल, विधान भवन में सदस्यों का आगमन

11.00 बजे 

पूर्वाह्न

स्वागत भाषण

मा0 श्री सुखदेव राजभर,

अध्यक्ष, विधान सभा, उत्तर प्रदेश

11.15 बजे  पूर्वाह्न

उद् घाटन भाषण

मा0 सुश्री मायावती,

मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश                     

11.30 बजे

पूर्वाह्न

(चाय/काफी ब्रेक)

11.45 बजे  पूर्वाह्न

आय-व्ययक के पारण की प्रक्रिया

मा0 श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़, विधान सभा

12.30 बजे  अपराह्न

प्रश्न और उसे कैसे पूछें ?

मा0 डा0 राधा मोहन दास अग्रवाल, सदस्य, विधान सभा

01.00 बजे अपराह्न

मध्याह्न भोज

(राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हाल कैफेटेरिया में)

03.00 बजे अपराह्न

वित्तीय समितियाँ  

मा0 डा0 अशोक बाजपेयी,

पूर्व मंत्री

03.30 बजे अपराह्न

विधान निर्माण की प्रक्रिया 

मा0 डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी,

पूर्व मंत्री

04.00 बजे अपराह्न

औचित्य एवं व्यवस्था के प्रश्न

मा0 श्री प्रमोद तिवारी,

सदस्य, विधान सभा एवं नेता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

 

 

मा0 डा0 पी0 के0 राय,

सदस्य, विधान सभा

05.00 बजे  अपराह्न

(चाय/काफी ब्रेक)

05.15 बजे  अपराह्न

गैर वित्तीय समितियाँ

मा0 श्री दद् दू प्रसाद,

मंत्री, ग्राम्य विकास

मंगलवार, 26 जून, 2007

11.00 बजे  पूर्वाह्न

संसदीय शिष्टाचार एवं संसदीय विशेषाधिकार

मा0 श्रीमती सुमित्रा सिंह,

अध्यक्ष, राजस्थान विधान सभा

12.00 बजे  मध्याह्न

(चाय/काफी ब्रेक)

12.30 बजे  अपराह्न

संसदीय शिष्टाचार

मा0 श्री अम्बिका चौधरी,

पूर्व मंत्री एवं सदस्य, विधान सभा

 

 

मा0 श्री गौरी शंकर एडवोकेट,

पूर्व मंत्री एवं सदस्य, विधान सभा

01.30 बजे अपराह्न

मध्याह्न भोज

(राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हाल कैफेटेरिया में)

02.15 बजे  अपराह्न

संसदीय विशेषाधिकार

मा0 श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय,

अध्यक्ष, छत्तीसगढ़, विधान सभा

03.15 बजे  अपराह्न

कार्य-स्थगन एवं अविलम्बनीय लोक महत्व की  सूचनाएं  

मा0 श्री श्यामदेव राय चौधरी,

पूर्व मंत्री एवं सदस्य, विधान सभा

04.15 बजे  अपराह्न

प्रस्ताव एवं संकल्प

मा0 श्री जगदीश नारायन राय,

मंत्री, वस्त्रोद्योग एवं रेशम उद्योग

 

 

मा0 श्री नरेश चन्द्र अग्रवाल,

पूर्व मंत्री एवं सदस्य, विधान सभा

05.15 बजे  अपराह्न

समापन भाषण

मा0 श्री लालजी वर्मा,

संसदीय कार्य मंत्री

 

                              (सूक्ष्म जलपान)

 

 

 .BACK .